लाइव न्यूज़ :

भाकपा ने कारोबारी घरानों को बैंकिंग लाइसेंस दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कारोबारी घरानों को बैंकिंग का लाइसेंस देने के आरबीआई के प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए इसे पुरातनपंथी कदम बताया और सरकार से इसकी अनुमति नहीं देने के लिए कहा।

भाकपा के महासचिव डी राजा ने एक बयान में कहा, ‘‘कारोबारी घरानों को बैंकिंग का लाइसेंस देना पुरातनपंथी फैसला है । नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार कारोबारी समर्थक, नव उदारवादी आर्थिक नीतियों को लागू कर रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के समय देश में सभी बैंकों पर कारोबारी घरानों का नियंत्रण था लेकिन देश की आर्थिक विकास परियोजनाओं में मदद के लिए उनमें से कोई भी आगे नहीं आया।

राजा ने कहा, ‘‘एक तरफ ये निजी बैंक लोगों की बचत रकम को बटोर रहे हैं और निहित हितों के कारण उनके कारोबार को लेकर भी चिंताएं हैं। इस कारण से कई बैंक संकट में है और हितों के टकराव के मुद्दे का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने की मांग में भाकपा ने जोर-शोर से भूमिका निभायी थी और एआईटीयूसी और एआईबीईए जैसे ट्रेड यूनियनों ने इस मांग को लेकर संघर्ष किया था।

वाम नेता ने कहा कि आज राष्ट्रीयकृत बैंक आर्थिक विकास के मुख्य इंजन साबित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल