लाइव न्यूज़ :

भाकपा सांसद ने राजनाथ को पत्र लिखा, ओएफबी के निगमीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 19 अक्टूबर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) के निगमीकरण (कॉर्पोरेटाइजेशन) के फैसले को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नये प्रबंधन की ओर से ‘ कामगार विरोधी ’ निर्णय लिये जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर विश्वम ने कहा कि ओएफबी के नये प्रबंधन ने कर्मचारियों के कामकाज के हालात को बदलने का मनमाना फैसला किया है और ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा करे।

सरकार ने ओएफबी को एक अक्टूबर से भंग कर दिया और इसकी संपत्तियां , कर्मचारियों और प्रबंधन को सात रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों को हस्तांतरित कर दिया।

ओएफबी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों को महत्वपूर्ण हथियारों और गोला - बारूद की आपूर्ति करता था।

विश्वम ने पत्र में लिखा , ‘‘ मैं ओएफबी का निगमीकरण करने के सरकार के फैसले से पैदा हुए हालात और नये प्रबंधन की ओर से लिए गए कामगार विरोधी निर्णयों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। निगमीकरण का भारी विरोध होने के बावजूद सरकार अपनी इस योजना पर आगे बढ़ गई। ’’

भाकपा सांसद ने दावा किया कि कर्मचारियों को कुछ गारंटी दी गई थी , लेकिन उनका सम्मान नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos