लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी माकपा, कहा- BJP और कांग्रेस को हराने की रहेगी कोशिश 

By भाषा | Updated: October 16, 2018 17:09 IST

पार्टी की राज्य कमेटी का मानना है कि कांग्रेस ने बीते पांच साल में राज्य की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी और जनतंत्र विरोधी कामों और नीतियों के खिलाफ पांच वर्षों तक कोई सशक्त आवाज नहीं उठाई।

Open in App

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक मोर्चे के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी ने 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। माकपा के राज्य सचिव मण्डल के सदस्य रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि पार्टी की दो दिवसीय बैठक में यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी ने फैसला किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह 29 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी की राज्य कमेटी का मानना है कि कांग्रेस ने बीते पांच साल में राज्य की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी और जनतंत्र विरोधी कामों और नीतियों के खिलाफ पांच वर्षों तक कोई सशक्त आवाज नहीं उठाई।

पार्टी के बयान में कहा गया है कि ‘विधानसभा चुनाव में पार्टी राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा के नेतृत्व में दो जनविरोधी राजनीतिक शक्तियों भाजपा और कांग्रेस को हराने की कोशिश करेगी।’ 

उन्होंने बताया कि मोर्चे की बैठक सप्ताह भर में होगी जिसमें सीटों की भागीदारी सहित बाकी औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वामपंथी जनवादी पार्टियों ने मिलकर राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा बनाया है जिसमें शामिल सात राजनीतिक दलों में जद एस, सपा, भाकपा, माकपा, माकपा माले व राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल है।

इसके साथ ही पार्टी ने राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 22 से 28 अक्टूबर तक देश भर में अभियान चलाने का फैसला किया है।

पार्टी का आरोप है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राष्ट्रवाद की आड़ में राफेल लड़ाकू विमान सौदे में रिलायंस जैसी निजी कंपनी को 30 हजार करोड रूपये का फायदा पहुंचाकर देश की रक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। इसके अनुसार ‘पार्टी ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ 22 से 28 अक्टूबर तक देश व्यापी राफेल सौदा भ्रष्टाचार विरोधी प्रचार अभियान चलाने का फैसला किया है।’

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावसीपीआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां