लाइव न्यूज़ :

Ramon Magsaysay Award: माकपा नेता और केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने मैगसायसाय पुरस्कार लेने से इनकार किया, जानें क्या है कारण

By भाषा | Updated: September 4, 2022 16:29 IST

Ramon Magsaysay Award: माकपा की केंद्रीय समिति की सदस्य केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से सलाह-मशविरा करने के बाद यह फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह पुरस्कार रैमन मैगसायसाय के नाम पर है।फिलीपीन में कम्युनिस्टों को कथित तौर पर कुचलने का इतिहास रहा है। केरल में एलडीएफ सरकार और स्वास्थ्य विभाग का सामूहिक प्रयास है।

तिरुवनंतपुरमः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता और केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने रैमन मैगसायसाय पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है,क्योंकि फिलीपीन के दिवंगत राष्ट्रपति कम्युनिस्टों के खिलाफ कथित क्रूरता के लिए जाने जाते थे।

माकपा की केंद्रीय समिति की सदस्य शैलजा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से सलाह-मशविरा करने के बाद यह फैसला किया। शैलजा ने केरल में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इस पुरस्कार को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इसे प्राप्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

वहीं, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह पुरस्कार रैमन मैगसायसाय के नाम पर है, जिनका फिलीपीन में कम्युनिस्टों को कथित तौर पर कुचलने का इतिहास रहा है। केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें उस काम के लिए पुरस्कार देने के लिए विचार किया गया, जो वास्तव में सामूहिक प्रयास था और उनके द्वारा इसे (पुरस्कार) व्यक्तिगत तौर पर प्राप्त करना सही नहीं है।

रविवार को कुछ मीडिया संस्थानों ने खबर दी कि शैलजा ने पार्टी के साथ विचार-विमर्श के बाद पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। शैलजा ने कहा, ‘‘शायद गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) कम्युनिस्ट विचारधारा के पक्ष में नहीं हों। इसलिए यह सही नहीं था कि मैं इसे एक व्यक्ति के रूप में प्राप्त करती क्योंकि मुझे यह उस चीज के लिए मिल रहा था, जो वास्तव में एक सामूहिक प्रयास था। इसलिए, मैंने पुरस्कार स्वीकार नहीं करने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और विनम्रतापूर्वक यह कहते हुए पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया कि मुझे इसे व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।’’ येचुरी ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि यह पुरस्कार केरल में सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों के प्रबंधन के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह केरल में एलडीएफ सरकार और स्वास्थ्य विभाग का सामूहिक प्रयास है। इसलिए, यह कोई व्यक्तिगत प्रयास नहीं है।’’ 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया