लाइव न्यूज़ :

माकपा ने बिजली के दामों को लेकर सीईएससी के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जनवरी माकपा के सैंकड़ों समर्थकों ने ''बिजली की असामान्य दरों'' के खिलाफ शुक्रवार को कोलकाता में सीईएससी प्रमुख के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

माकपा समर्थकों ने महाजाति सदन, सुबोध मलिक चौराहे और नेल्सन मंडेला पार्क से जुलूस निकाला, जो शहर के मध्य में स्थित चौरंगी चौराहे के निकट सीईएसी के मुख्यालय के बाहर खत्म हुआ।

माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने कहा, ''हम लॉकडाउन के दौरान 200 यूनिट से कम खपत वाले बिजली बिलों के माफ करने और बिजली की दरों में प्रति यूनिट कटौती की मांग करते हैं। ''

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने कलकत्ता इलैक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (सीईएससी) कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी कारण पार्टी समर्थकों पर लाठियां भांजी, जिसमें कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

दरअसल, आरपी संजीव गोयनका समूह की भागीदार निजी कंपनी सीईएससी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह बीते साल मार्च, अप्रैल और मई में लॉकडाउन के दौरान इस्तेमाल की गई बिजली का बकाया 10 किस्तों में वसूल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos