लाइव न्यूज़ :

माकपा विधायक ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:21 IST

Open in App

कोच्चि, 23 नवंबर केरल में माकपा विधायक एम. स्वराज ने राज्य सरकार द्वारा संचालित केआईआईएफबी के खिलाफ कथित जांच के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की शिकायत दाखिल की है।

ईडी कैग की एक रिपोर्ट के आधार पर केरल बुनियादी ढांचा निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) द्वारा अंतराष्ट्रीय बाजार से रिण लेने के मामले की जांच कर रही है। इस रिपोर्ट को अभी विधानसभा में पेश नहीं किया गया है।

त्रिपुनीतुरा से विधायक स्वराज ने आरोप लगाया कि नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने से पहले जांच शुरू करना विधायकों के विशेषाधिकार का हनन है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''मीडिया में खबर आई है कि ईडी ने कैग की रिपोर्ट के आधार पर केरल बुनियादी ढांचा निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) के खिलाफ जांच शुरू की है। कैग की रिपोर्ट सदन में पेश होने से पहले उसके आधार पर जांच शुरू करना विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन है। ''

माकपा नेता स्वराज ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भेज दी है।

स्वराज ने यह प्रतिक्रिया मीडिया में आईं उन खबरों पर दी है, जिनमें कहा गया है कि ईडी ने केआईआईएफबी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और भारतीय रिजर्व बैंक से अंतरराष्ट्रीय बाजारों से रिण कोष प्राप्त करने के लिये बोर्ड को दिये जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर