लाइव न्यूज़ :

माकपा नेता हत्याकांड: छत्रधर महतो को एनआईए अदालत में 18 दिसंबर को पेश होने को कहा गया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:52 IST

Open in App

कोलकाता, 18 नवंबर कोलकाता की एक विशेष एनआईए अदालत ने माओवादी समर्थित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीएपीए) के पूर्व नेता छत्रधर महतो को एक माकपा नेता की हत्या के 11 साल पुराने मामले में 18 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया। वह अदालत के आदेश के बावजूद बुधवार को पेश नहीं हुआ था।

विशेष एनआईए न्यायाधीश सुवेंदु सामंत ने महतो को पेश होने का आदेश दिया। अदालत महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग संबंधी राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) की अर्जी पर सुनवाई कर रही है।

महतो बीमार होने का दावा कर कम से कम चार मौकों पर अदालत में पेश नहीं हुआ।

उसके वकील ने बुधवार को कहा कि उनका मुवक्किल पश्चिम मेदिनीपुर जिले में अपने निवास से उपयुक्त सार्वजनिक वाहन सुविधाओं के अभाव के चलते कोलकाता नहीं आ सका।

एनआईए ने लालगढ़ में 2009 में हुई एक स्थानीय माकपा नेता की हत्या के सिलसिले में महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए अदालत में अर्जी दी है। लालगढ़ पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में है जो कभी माओवादी गतिविधियों का केंद्र रहा था।

महतो (57) पीसीएपीए द्वारा चलाये गये लालगढ़ अभियान का अहम नेता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?