लाइव न्यूज़ :

माकपा ने कोविड टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के तरीके पर चिंता व्यक्त की, सामूहिक टीकाकरण की अपील की

By भाषा | Updated: January 9, 2021 01:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी माकपा ने शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के तरीके पर चिंता व्यक्त की और कहा कि स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता है।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी चल रही है और शुक्रवार को दूसरे देशव्यापी पूर्वाभ्यास किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित किए जा रहे ऑक्सफोर्ड के टीके कोविशिल्ड और स्वदेश विकसित भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को देश में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, "इस खतरनाक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम की तत्काल आवश्यकता है। टीके का राष्ट्रवाद पहले से ही बेहाल लोगों को और अधिक कष्ट पहुंचाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देश में कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं