लाइव न्यूज़ :

माकपा कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:12 IST

Open in App

कोल्लम, सात दिसंबर माकपा के एक कार्यकर्ता की कोल्लम के पास बीती रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो भाजपा का कार्यकर्ता बताया जाता है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुनरो आइलैंड निवासी मणिलाल (52) पर बीती रात अशोकन (55) ने हमला किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

माकपा के प्रभारी राज्य सचिव ए विजयराघवन ने कहा कि हत्या मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले शांति में खलल डालने का प्रयास है।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘आरएसएस के अपराधियों ने एलडीएफ के चुनाव समिति कार्यालय के सामने बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे माकपा कार्यकर्ता मणिलाल की हत्या कर दी।’’

विजयराघवन ने कहा कि हत्या निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले शांति में खलल डालने की आरएसएस की सुनियोजित साजिश है।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम कॉमरेड मणिलाल की हत्या की निन्दा करते हैं। सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस बर्बर हत्या का विरोध करने का हम आग्रह करते हैं।’’

हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और पता करने की कोशिश कर रही है कि यह राजनीतिक हत्या है या नहीं।

पुलिस ने कहा कि अशोकन एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर आया और मणिलाल पर हमला कर दिया, जो एलडीएफ के चुनाव समिति कार्यालय के बाहर खड़े थे।

भाजपा ने माकपा के आरोप पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राज्य में पिछले चार महीनों में किसी माकपा कार्यकर्ता की यह चौथी हत्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे