लाइव न्यूज़ :

माकपा ने केंद्र सरकार पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 22 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटने में घोर लापरवाही बरती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की ‘ संवेदनहीन राजनीति ’ के चलते हजारों लोगों की जान खतरे में आ गई।

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेली’ में हरिद्वार में कुम्भ के आयोजन को लेकर सरकार की आलोचना की गई है।

वामपंथी दल ने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी इस दूसरी लहर में पैदा हुई स्थिति के लिए जिम्मेदार है। 17 अप्रैल को जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,34,000 मामले आए तो प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रैली की।’’

माकपा ने दावा किया, ‘‘इस संवेदनहीन राजनीति के कारण हजारों लोगों का जीवन खतरे में आया।’’

उसने केंद्र सरकार पर घोर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos