लाइव न्यूज़ :

भाकपा नेता ने प्रधानमंत्री से श्रीलंका के खिलाफ यूएनएचआरसी के प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि श्रीलंका में युद्ध अपराधों और मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन से संबंधित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के प्रस्ताव का भारत को समर्थन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि 2009 में श्रीलंका का गृह युद्ध ‘तमिलों के खिलाफ युद्ध’ में तब्दील हो गया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘श्रीलंका की सरकार द्वारा तमिलों के खिलाफ किए गए अत्याचार और हिंसा के कारण हजारों लोगों की जान गई, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे। वहां की सरकार के अधिकारियों और सैन्यकर्मियों को न सिर्फ माफी दे दी गई, बल्कि पुरस्कृत भी किया गया है।’’

भाकपा महासचिव ने कहा कि तमिलों को न्याय दिलाने के लिए प्रस्ताव का समर्थन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह