लाइव न्यूज़ :

28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे भाकपा नेता कन्हैया कुमार और आरडीएएम विधायक जिग्नेश मेवानी!, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2021 15:58 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के साथ पिछले दिनों मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हार्दिक पटेल इन दोनों युवा नेताओं और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहे हैं।कन्हैया और जिग्नेश 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

नई दिल्लीः भाकपा नेता कन्हैया कुमार और गुजरात से आरडीएएम विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही थीं कि कुमार राहुल गांधी के साथ पिछले दिनों मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव से पार्टी में शामिल होने का ऑफर पेंडिंग है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि पूर्व में बातचीत के दौरान कन्हैया कुमार ने राज्य में आंदोलन शुरू करने और फिर धीरे-धीरे इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए बिहार में उनके साथ काम करने के लिए अपनी टीम रखने पर जोर दिया था। हाल के विधानसभा चुनावों में बिहार में कांग्रेस लगभग हार गई थी। महागठबंधन के साथ 70 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए सिर्फ 19 सीटें जीतने में सफल रही और इसके प्रदर्शन को गठबंधन की हार का एक कारण माना गया।

सूत्रों का कहना है कि अगर पंजाब प्रदेश कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल अगले कुछ दिनों में पूरी तरह खत्म हो गई तो कन्हैया और जिग्नेश 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल इन दोनों युवा नेताओं और कांग्रेस के नेतृत्व के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहे हैं।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘अगर पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई, तो कन्हैया और जिग्नेश 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।’’ मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी के मामले में गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए थे।

वह पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भाकपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे। दूसरी तरफ, जिग्नेश गुजरात के वडगाम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसराहुल गांधीबिहारगुजरातजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं