लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग अधिकारी के खिलाफ माकपा नेता की शिकायत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:47 IST

Open in App

कोच्चि, नौ मार्च केरल के महाधिवक्ता सी पी सुधाकर प्रसाद ने मंगलवार को माकपा के एक स्थानीय नेता की उस शिकायत पर सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी को एक नोटिस जारी किया, जिसमें डॉलर तस्करी मामले की एक प्रमुख आरोपी द्वारा मजिस्ट्रेट को दिए गए ‘‘एक गुप्त’’ बयान की सामग्री को सार्वजनिक करने के लिए उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।

महाधिवक्ता कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि सीमा शुल्क (रोकथाम) आयुक्त सुमित कुमार को नोटिस के. जैकब की शिकायत के आधार पर जारी किया गया।

यह शिकायत ऐसे समय दी गई है जब कुछ दिन पहले ही डॉलर तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग ने केरल उच्च न्यायालय में दायर एक बयान में दावा किया कि मुख्य आरोपी स्वप्न सुरेश ने तिरुवनंतपुरम स्थित यूएई के वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों की संलिप्तता वाले कथित रैकेट को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य के खिलाफ कथित चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

कुमार द्वारा दायर बयान से राज्य में एक राजनीतिक हलचल मच गई जहां विधानसभा चुनाव घोषित हो गए हैं। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा जबकि राज्य में सत्तारूढ़ माकपा ने चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इरादों पर सवाल उठाया।

सत्तारूढ़ एलडीएफ ने राज्य में सीमा शुल्क विभाग के कार्यालयों की ओर विरोध मार्च निकाले। कुमार ने तब इसे सीमा शुल्क विभाग को ‘‘धमकाने का प्रयास’’ करार दिया।

जैकब ने अपनी शिकायत में दलील दी कि गुप्त बयान को 'प्रकट' करके कुमार ने आपराधिक अवमानना ​​की है और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के अनुरोध के लिए उच्च न्यायालय जाने की मंजूरी मांगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार न तो मामले के एक पक्षकार हैं और न ही जांच अधिकारी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत सुरेश द्वारा अदालत को दिए गए बयान की सामग्री का खुलासा किया।

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘अधिकारी केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनका प्रयास केवल अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए उच्च न्यायालय को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील करना हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह भी यथोचित रूप से माना जा सकता है कि इस तरह के बयान को दायर करने का बहुत हद तक उद्देश्य 164 के तहत बयानों की सामग्री को सार्वजनिक करना था।’’

जैकब ने दावा किया कि सीमा शुल्क आयुक्त के कदम ने ‘‘न्याय प्रशासन को प्रभावित करने और उच्च न्यायालय के प्राधिकार और राज्य में न्याय वितरण प्रणाली को कमतर करने के बराबर है।’’

कुमार ने गत शुक्रवार को उच्च न्यायालय में दायर एक बयान में कहा कि सुरेश ने विजयन, विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन और कुछ मंत्रियों के खिलाफ डालर ‘तस्करी’ के संबंध में ‘‘चौंकाने वाले खुलासे’’ किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया