लाइव न्यूज़ :

भाकपा ने लक्षद्वीप के प्रशासक की नीतियों की निंदा की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 25 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल द्वारा केन्द्र शासित प्रदेश में शुरू की गई नीतियों को लेकर उन पर निशाना साधा है।

भाकपा के महासचिव डी राजा द्वारा एक बयान में पार्टी ने मांग की कि पटेल को तुरंत वापस बुलाया जाए।

पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आक्रोश के साथ लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल के जनविरोधी और तानाशाहीपूर्ण कृत्य का संज्ञान लिया है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने हिंदुत्व के एजेंडे को लागू करने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने के लिए राज्यपालों सहित संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का दुरुपयोग कर रही है।’’

उसने दावा किया कि भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी रणनीति का इस्तेमाल कर रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस रणनीति के इस्तेमाल का नया मामला लक्षद्वीप में सामने आया है जहां प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है। लक्षद्वीप एक द्वीप है और वहां की अधिकांश आबादी मुस्लिम है। प्रशासक ने यह तय करना शुरू कर दिया है कि द्वीप के लोगों को क्या खाना चाहिए। इन घटनाक्रमों को लेकर लोग आक्रोशित और परेशान हैं।’’

भाकपा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भाजपा सरकार द्वारा ‘‘आधिकारिक तंत्र के दुरूपयोग’’ पर संज्ञान लेने और केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासक पटेल को वापस बुलाने का आग्रह किया।

गुजरात के पूर्व मंत्री पटेल द्वारा लाई गई नई नीतियों में विकास के लिए निजी संपत्ति के अनिवार्य अधिग्रहण के मानदंड, किसी को भी हिरासत में लेने के लिए पुलिस को अधिकार देना, मध्याह्न भोजन से बीफ हटाना, सड़क विस्तार परियोजनाओं के लिए पेड़ काटना आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू