लाइव न्यूज़ :

केरल में भाकपा प्रमुख ने कहा: सबरीमला संबंधी हलफनामे में कोई बदलाव नहीं होगा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 मार्च केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल दूसरी बड़ी पार्टी भाकपा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वाम सरकार सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में दायर अपने हलफनामे पर ‘‘कायम’’ है। इस बयान पर भाजपा और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

वहीं, माकपा ने दावा किया कि किसी न किसी की तरफ से जानबूझकर यह कोशिश की जा रही है कि सबरीमला को चुनाव के दौरान चर्चा का विषय बनाया जाए।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने कोट्टायम में कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान सबरीमला का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे अभी उठाने की जरूरत नहीं है। अंतिम फैसले के बाद अन्य चीजों के बारे में सोचें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इस तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 1,487 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी।

भाकपा के प्रदेश सचिव कानम राजेंद्रन ने यहां एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार पहले ही अपनी मूल याचिका पर अपनी स्थिति पर निर्णय ले चुकी है और ‘‘वही जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि हलफनामे में स्पष्ट है कि सरकार नहीं, बल्कि विशेषज्ञों की समिति और ‘हिंदू धर्म’ के विद्वानों को सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर अंतिम निर्णय लेना चाहिए।

वामपंथी नेता ने कहा कि सरकार को मंदिर के रीति-रिवाज और परंपराओं पर अंतिम निर्णय नहीं लेना है।

उनका बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी पार्टियां यहां यह जानने को उत्सुक हैं कि एलडीएफ सरकार उच्चतम न्यायालय में लंबित इस मामले में दायर अपने मौजूदा हलफनामे में किसी प्रकार का बदलाव करेगी या नहीं।

भाकपा नेता के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने ने कहा कि राजेंद्रन का यह कहना कि वाम सरकार के हलफनामे में इस मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, इस पवित्र स्थल को पुन: हंगामे की जगह में तब्दील कर देगा।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने कहा कि राजेंद्रन का बयान सबरीमला के प्रति वामपंथी सरकार का ‘निष्ठाहीन’ रवैया दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी