लाइव न्यूज़ :

भाकपा ने पी विजयन नीत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 मई केरल में माकपा नीत एलडीएफ के अहम घटक भाकपा ने पी विजयन नीत नव गठित सरकार में शामिल होने वाले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाकपा के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन ने बताया कि पार्टी ने अपने नव निर्वाचित विधायकों के. राजन, पी प्रसाद, जे चिंचू रानी और जी आर अनिल को नई सरकार में शामिल करने का निर्णय लिया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और अडूर के विधायक चित्तायम गोपाकुमार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में यहां मंगलवार को लिया गया। वहीं बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान सरकार में मंत्री रहे ई चंद्रशेखरन को पार्टी के विधायक दल का नेता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

केरल में 20 मई को नव गठित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। यह कार्यक्रम यहां सेंट्रल स्टेडियम में कोविड-19 संबंधी नियमों के पालन के साथ आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे