लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भाकपा ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:44 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मार्च भाकपा ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव के के वास्ते छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। भाकपा ये चुनाव द्रमुक के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

भाकपा ने तिरुतुरईपोंडी (आरक्षित) क्षेत्र से वरिष्ठ नेता मराईमुथु को उतारा है।

भाकपा के राज्य सचिव आर मुथरासन ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाकपा छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने को राजी हुई थी क्योंकि वह द्रमुक के साथ गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यह आवश्यक हो गया है कि तमिलनाडु में सांप्रदायिक भाजपा की पकड़ नहीं बन सके।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक टी रामचंद्रन को थाली से, पूर्व विधायक पी एल सुंदरम को भवानीसागर से, रवि उर्फ एम सुब्रमणियन को तिरुपुर उत्तर से, पूर्व विधायक एम अरुमुगम को वालपराई और एस गुणाशेखरन को शिवगंगा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो