लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच में पैदा अपशिष्टों के निस्तारण के लिए हैं सीपीसीबी के दिशानिर्देश: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा है कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार, जांच और पृथक-वास से उत्पन्न होने वाले अपशिष्टों के निस्तारण के संदर्भ में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशानिर्देश मौजूद हैं।

जब अदालत ने टेस्ट किट और नमूनों के निस्तारण के बारे में किसी व्यवस्था के बारे में सवाल किया तब दिल्ली सरकार ने बोर्ड द्वारा जुलाई में कोविड-19 मरीजों के उपचार, जांच व पृथक-वास के दौरान उत्पन्न अपशिष्टों के निस्तारण के लिए जारी किये गये दिशानिर्देश अदालत में दाखिल किया।

अदालत एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें लाजपत नगर में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रैपिड एंटीजेन परीक्षण में इस्तेमाल किए गए नमूनों के अनुपयुक्त निस्तारण का आरोप लगाया गया है।

याचिकाकर्ता पंकज मेहता ने आरोप लगाया है कि जांच में इस्तेमाल किए गए नमूनों को खुलेआम फेंका जा रह है और जब उन्होंने बड़े पैमाने पर संक्रमण के खतरे की शिकायत की तब संबंधित डॉक्टर ने कहा कि ये नमूने निगेटिव मरीजों के हैं ।

दिल्ली सरकार के वकील संजय घोष एवं वकील नमन जैन ने सुनवाई की पिछली तारीख पर याचिका में किये गये दावे का खंडन किया था। उसके बाद अदालत ने इन अपशिष्टों के निस्तारण से जुड़े दिशानिर्देश और संबंधित प्राधिकरण के बारे में सवाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू