लाइव न्यूज़ :

सीपीसीबी ने दिल्ली, एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से प्रभावी कदम उठाने को कहा

By भाषा | Updated: January 1, 2021 00:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली और एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को वायु प्रदूषण पर काबू के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने को कहा।

सीपीसीबी ने कहा कि वह निरंतर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता और मौसम संबंधी परिदृश्य की समीक्षा कर रहा है।

उसने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिले पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गति कम होने का अनुमान है जिससे प्रदूषकों का बिखराव ठीक तरीके से नहीं हो सकेगा और इस वजह से आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बहुत खराब श्रेणी में जाने की आशंका है।

उसने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनसीआर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों से तुरंत प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है जिनसे प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे