लाइव न्यूज़ :

सीपीसीबी ने एजेंसियों से सर्तक रहने और कड़े कदम उठाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:01 IST

मंगलवार को एजेंसियों की बैठक में सीपीसीबी ने कहा था कि पिछले तीन सालों में दिसंबर और जनवरी में अनेक दिन ज्यादा ‘बेहद गंभीर’ की श्रेणी में रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर की सभी एजेंसियों को बेहद सतर्क रहने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शाम चार बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 था

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के फिर से खराब की श्रेणी में पहुंचने के बीच सीपीसीबी की अगुवाई वाले कार्यबल ने गुरुवार को दिल्ली एनसीआर की सभी एजेंसियों को बेहद सतर्क रहने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है।

कार्यबल ने प्रभावित क्षेत्रों में और औद्योगिक इलाकों में नियम लागू करने और लोगों से निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील करने को कहा। राष्ट्रीय राजधानी में शाम चार बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 था।

वहीं गाजियाबाद में 432,ग्रेटर नोएडा में 417 और नोएडा में 414 रहा। कार्य बल की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक वी के सोनी ने कहा कि अगले पांच दिन में क्षेत्र में हल्की हवा चलने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से हवा की दिशा उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर बदलने का अनुमान है जिससे प्रदूषण बढ़ सकता है। इससे पहले मंगलवार को एजेंसियों की बैठक में सीपीसीबी ने कहा था कि पिछले तीन सालों में दिसंबर और जनवरी में अनेक दिन ज्यादा ‘बेहद गंभीर’ की श्रेणी में रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया