लाइव न्यूज़ :

बाघिन और तीन शावकों की मौत मामले में चरवाहा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:34 IST

Open in App

नागपुर, दो जनवरी महाराष्ट्र स्थित उमरेड-पावनी-करहंडला अभयारण्य में एक बाघिन और तीन शावकों की मौत के मामले में शनिवार को एक मवेशी चराने वाले को गिरफ्तार किया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बाघिन और उसके दो शावकों के शव शुक्रवार को उमरेड रेंज में करहंडला बीट के कंपार्टमेंट संख्या 1415 में मिले और शनिवार सुबह तीसरे शावक का शव मिला, पास में ही एक गाय का आधा खाया हुआ शव पड़ा था।

पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक रविकिरण गोवेकर ने कहा, परिस्थितिजन्य सबूतों के साथ-साथ स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर नवेगांव (साधु) गांव निवासी दिवाकर दत्तुजी नागेकर को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा, "आरोपी एक अवैध चरवाहा है और उसने बदला लेने के लिए कीटनाशक देने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने कहा कि उसने जिस कीटनाशक का इस्तेमाल किया, उसे जब्त कर लिया गया है ।

उन्होंने कहा, "बाघिन करीब 4-5 साल की थी जबकि शावक करीब पांच महीने के थे। शवों से नमूने डीएनए और विषविज्ञान संबंधी परीक्षणों के लिए एकत्र किए गए हैं।”

गोवेकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं