लाइव न्यूज़ :

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्कर घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:24 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 21 जून बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गौ तस्करों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। घायल अपराधी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर नानपारा कोतवाली क्षेत्र के निबिया शाह मोहम्मदपुर गांव में मौजूद गौ तस्करों की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरने के बाद अपराधियों ने अवैध तमंचों से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उबैदुल्ला घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया अपराधी गोवध व गौ तस्करी के दर्ज मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उबैदुल्ला के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल व नकदी जब्त की है।

कुमार ने बताया कि उबैदुल्ला को पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल लाकर उसका इलाज कराया जा रहा है और भागने में सफल रहे तीनों गौ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो