लाइव न्यूज़ :

कान फिल्मोत्सव में गाय बनी चर्चा का विषय

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:28 IST

Open in App

(सैबल चटर्जी)

नयी दिल्ली, 14 जुलाई 74वें कान फिल्मोत्सव में इस बार गाय पर आधारित 93 मिनट का एक वृत्तचित्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

‘काउ’ शीर्षक के तहत बने इस वृत्तचित्र में दुनिया को एक गाय के नजरिए से देखने की कोशिश की गई है। इसका निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्मकार और ब्रितानी नागरिक एंड्रिया अर्नोल्ड ने किया है। इसे बनाने में उन्हें सात साल का समय लगा। फिल्मकार के बताया कि फिल्म के संपादन में तीन साल का समय लगा क्योंकि वह अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रही थीं।

ब्रितानी फिल्मकार अर्नोल्ड तीन बार ‘कान जूरी पुरस्कार’ जीत चुकी हैं। उन्हें ‘रेड रोड’ (2006), ‘फिश टैंक’(2009) और ‘अमेरिकन हनी’ (2016) के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने लघु फिल्म ‘वास्प’ के लिए 2005 में अकादमी पुरस्कार जीता था।

‘काउ’ में खेत में चरने वाली एक गाय पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें उसका जीवन चक्र दिखाया गया है। अर्नोल्ड ने कहा, ‘‘यह वास्तविकता की कहानी है, यह दूध देने वाली एक गाय की कहानी है और यह उस सेवा के लिए श्रद्धांजलि है, जो वह हमें देती है। जब मैं हमारी गाय लूमा को देखती हूं, तो मैं उसके जरिए पूरी दुनिया को देखती हूं।’’

‘अमेजन प्राइम’ की सीरीज ‘ट्रांसपेरेंट’ की कई कड़ियों और ‘एचबीओ’ कार्यक्रम ‘बिग लिटिल लाइज’ के दूसरे सीजन का निर्देशन करने वाली अर्नोल्ड ने ‘काउ’ के प्रीमियर के बाद कहा, ‘‘हम अक्सर गाय को एक समूह के रूप में देखते हैं। मैं उसे एक अकेले पशु के रूप में देखना चाहती थी।’’

उन्होंने कहा कि ‘काउ’ के माध्यम से उन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों की धारणा को बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें असलियत से डर लगता है। मैं असलियत दिखाना चाहती थी और देखना चाहती थी कि ऐसा करना कैसा लगता है। इस फिल्म का मकसद लोगों को ऐसे जीव की चेतना से जोड़ना है, जो मनुष्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट