लाइव न्यूज़ :

कोविड से 93 प्रतिशत सुरक्षा देती है कोविशील्ड वैक्सीन, सर्वे में खुलासा-मृत्यु दर में लाती है 98 फीसद की कमी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 27, 2021 20:25 IST

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) द्वारा किए गए एक अध्ययन का संदर्भ देते हुए मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड महामारी से 93 प्रतिशत सुरक्षा देता है और मृत्युदर को 98 प्रतिशत घटाता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कोविशील्ड महामारी से 93 प्रतिशत सुरक्षा देता है और मृत्युदर को 98 प्रतिशत घटाता है। यह अध्ययन 15 लाख चिकित्सकों व अग्रिम पंक्ति के कर्मियों पर किया गया। उन्होंने कहा, टीका गारंटी नहीं देता कि संक्रमण नहीं होगा लेकिन गंभीर बीमारी खत्म हो जाती है।

केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की वजह से तेजी से फैली कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) द्वारा किए गए एक अध्ययन का संदर्भ देते हुए मंगलवार को कहा कि कोविशील्ड महामारी से 93 प्रतिशत सुरक्षा देता है और मृत्युदर को 98 प्रतिशत घटाता है। 

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने अध्ययन के नतीजे पेश किए। यह अध्ययन 15 लाख चिकित्सकों व अग्रिम पंक्ति के कर्मियों पर किया गया। 

उन्होंने कहा, '93 प्रतिशत सुरक्षा देखी गई (जिन लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया गया) और यह दूसरी लहर के दौरान था जो डेल्टा वायरस की वजह से फैली थी। मृत्युदर में भी 98 प्रतिशत की कमी देखी गई।' 

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीकों की उपयोगिता पर जोर देते हुए पॉल ने कहा कि टीका लगवाने से संक्रमण कम होता है लेकिन यह पूर्ण गारंटी नहीं है।

उन्होंने कहा, 'कोई टीका यह गारंटी नहीं देता कि संक्रमण नहीं होगा लेकिन गंभीर बीमारी रोकी जाती है और लगभग खत्म हो जाती है। मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि कृपया सजग रहें, सतर्क रहें और हमारे टीकों पर भरोसा रखने के साथ ही आने वाले हफ्तों और महीनों को लेकर सावधान रहें।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविशील्‍डकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं