लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड: अंतराल बढ़ाने पर विशेषज्ञों की असहमतियों की खबरों को केंद्र ने किया खारिज

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया है कि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों में असहमति थी। मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला एडिनोवेक्टर टीकों के व्यवहार के बारे में वैज्ञानिक कारणों पर आधारित था।

केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के अंतर को छह से आठ सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने के फैसले को 13 मई को मंजूरी दी थी। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह मंजूरी दी गयी।

एनटीएजीआई के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह की 22वीं बैठक 10 मई को हुई थी। उसमें राष्ट्रीय टीकाकरण नीति के तहत उपयोग में लाये जा रहे कोविशील्ड टीके की खुराकों में अंतराल को बढ़ाने का प्रस्ताव आया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष रूप से ब्रिटेन के वास्तविक जीवन के साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 कार्यसमूह ने कोविशील्ड की दो खुराक के बीच अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने पर सहमति जताई।

बयान के अनुसार 13 मई को एनटीएजीआई की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) की बैठक में सिफारिश पर विचार किया गया। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 कार्यसमूह और एसटीएससी दोनों की ही बैठकों में तीनों में से किसी सदस्य ने असहमति व्यक्त नहीं की थी जिनके नाम खबर में हैं। इनमें डॉ मैथ्यू वर्गीज, डॉ एम डी गुप्ते और डॉ जे पी मुलियिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि डॉ वर्गीज ने अपनी कथित असहमति के मुद्दे पर संवाददाता से बात करने से इनकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे