लाइव न्यूज़ :

एक ओर आपके सामने कोविड-19, डेंगू, दूसरी तरफ आपके सामने सबसे बड़ी महामारी BJP, सीएम ममता का हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2020 20:10 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा की दिलचस्पी लोगों की भलाई में नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है।

Open in App
ठळक मुद्देभगवा पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में "तनाव भड़काने" की कोशिश कर रही है।बंगाल में, यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।भाजपा को इससे मतलब नहीं है कि लोग मृत हैं या जीवित। उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को "बुरी ताकत" और देश में "सबसे बड़ी महामारी" करार देते हुए सोमवार को दावा किया कि भगवा पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में "तनाव भड़काने" की कोशिश कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा की दिलचस्पी लोगों की भलाई में नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर आपके सामने कोविड-19, डेंगू है और दूसरी तरफ आपके सामने सबसे बड़ी महामारी भाजपा है। यह एक बुरी ताकत है। बंगाल में, यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।’’

ममता ने अपनी पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला' द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "भाजपा को इससे मतलब नहीं है कि लोग मृत हैं या जीवित। उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। मैं उनसे कहना चाहती हूं, यह आसान नहीं होगा।"

उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से कोविड​​-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘कई राज्यों में, प्रशासन ने या तो इस साल के समारोह को रद्द कर दिया है या इसे सिर्फ एक या दो (स्थानों) तक सीमित कर दिया है।’’ इस मौके पर उन्होंने 'जागो बांग्ला' के विशेष संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने 'सृष्टि' नामक एक संगीत एल्बम को भी जारी किया। इसमें सात गाने हैं, जिन्हें ममता ने लिखा है।

ममता बनर्जी ने त्योहारों के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार और हवा के जरिए फैलने के मामले सामने आए हैं, इसलिए लोगों को आगामी त्योहारों के दौरान महामारी को रोकने से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘मैं सभी से त्योहारों के दौरान कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहती हूं। कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार और इसके हवा के जरिए फैलने के मामले सामने आए हैं।’’ राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और उपचार के खर्च को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीकोलकाताजेपी नड्डाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?