लाइव न्यूज़ :

केरल के बिजली मंत्री एमएम मणि कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले कैबिनेट के चौथे मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2020 20:22 IST

वित्त मंत्री थॉमस इसाक, उद्योग मंत्री ईपी जयराजन और कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ये तीनों मंत्री अब ठीक हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमणि (75) ने फेसबुक पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि वह यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 10,000 से अधिक मामले आए।राज्य सरकार ने बताया कि 22 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 906 पहुंच गई है।

तिरुवनंतपुरमः केरल के ऊर्जा मंत्री एम एम मणि के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह कोविड-19 की चपेट में आने वाले राज्य के चौथे मंत्री हैं। मणि (75) ने फेसबुक पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि वह यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।

मणि ने उन सभी लोगों से जांच कराने और सतर्क रहने की गुजारिश की जो पिछले कुछ दिनों के दौरान उनसे मिले थे। इससे पहले वित्त मंत्री थॉमस इसाक, उद्योग मंत्री ईपी जयराजन और कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ये तीनों मंत्री अब ठीक हो गए हैं। 

वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 10,000 से अधिक मामले आए

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 10,000 से अधिक मामले आए। इसके बाद पुष्ट मामले 2,51,405 हो गए हैं। राज्य सरकार ने बताया कि 22 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 906 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि बीते 24 घंटे में 73,816 नमूनों की जांच की गई थी और 10,606 नमूनों में संक्रमण मिला है। राज्य के कोझीकोड जिले से 1576, मलप्पुरम जिले से 1350, एर्नाकुल जिले से 1201 और तिरुवनंतपुरम जिले से 1,182 मामले आए हैं, जबकि पांच जिलों में 500 अधिक मामले आए हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकेरलपिनाराई विजयनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया