लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: यूपी में 172 मामले, 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोग, 2 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 18:32 IST

गाजियाबाद में एक, आगरा में पांच, कानपुर में छह, शामली में दो, जौनपुर में दो, मेरठ में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, आजमगढ़ में चार, फिरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो, सहारनपुर में 12 और शाहजहांपुर में एक।" इस तरह से कुल 14 जनपदों में 47 मामले इनके मिले हैं और कुल मिलाकर 172 मामले पूरे प्रदेश में है,जिनमें से 17 उपचारित हुए। दो लोगों की मृत्यु हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे172 जो कुल संख्या है, उसमें से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों के हैं और 14 जिलों में यह प्रकरण आए हैं।कुल मिलाकर 172 मामले पूरे प्रदेश में है,जिनमें से 17 उपचारित हुए। दो लोगों की मृत्यु हो गई है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की संख्या अब तक बढ़कर 172 हो गई है। कल से आज के बीच 51 मामले बढ़े हैं।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रदेश में अभी तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 172 है। कल मैंने आपको 121 की संख्या बताई थी । उसमें 51 की वृद्धि हुई है।" प्रसाद ने कहा, "यह उछाल मुख्यतः तबलीगी जमात के जो लोग थे, जिन्होंने जमात में हिस्सा लिया था, उनके जो सैंपल से लिए गए हैं ... उनकी टेस्टिंग में काफी संख्या में लोग पॉजिटिव आए हैं ।"

उन्होंने कहा, "172 जो कुल संख्या है, उसमें से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों के हैं और 14 जिलों में यह प्रकरण आए हैं। गाजियाबाद में एक, आगरा में पांच, कानपुर नगर में छह, शामली में दो, जौनपुर में दो, मेरठ में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, आजमगढ़ में चार, फिरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो, सहारनपुर में 12 और शाहजहांपुर में एक ... ।" प्रसाद ने कहा, "इस तरह से कुल 14 जनपदों में 47 मामले इनके मिले हैं और कुल मिलाकर 172 मामले पूरे प्रदेश में है,जिनमें से 17 उपचारित हुए। दो लोगों की मृत्यु हो गई है।

उनके अतिरिक्त बाकी सभी लोग या तो हमारे एल-1 हॉस्पिटल में या जिला अस्पतालों में या मेडिकल कॉलेजों में हैं और सब की स्थिति स्टेबल (स्थिर) है ।" उन्होंने बताया कि जहां-जहां संक्रमण थे, प्रकरण आ रहे हैं, वहां पर जनपद में जिला अधिकारी के नेतृत्व में कंटेनमेंट की बहुत आक्रामक कार्रवाई की जा रही है।

उसके आसपास के इलाके में हर एक घर को देखा जा रहा है। जिन भी व्यक्तियों में लक्षण हो, उनको तत्काल क्वारंटाइन में लाया जा रहा है, उनकी सैंपलिंग की जा रही है, टेस्टिंग की जा रही है और अगर उनका रिजल्ट पॉजिटिव आता है तो तत्काल आइसोलेट किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊयोगी आदित्यनाथनॉएडाइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं