भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 3,163 मौतें, जानें पिछले 24 घंटे का हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2020 09:40 IST2020-05-19T09:13:19+5:302020-05-19T09:40:11+5:30

कोविड-19: भारत में 25 मार्च से ही लॉकडाउन जारी है जो शुरुआत में 21 दिन, यानी 14 अप्रैल तक के लिए लागू था। लेकिन उसे बढ़ाकर पहले तीन मई, फिर 17 मई और अब 31 मई तक कर दिया गया है।

COVID19 cases cross 1 lakh mark cases 101139 in india death toll 3163 all update | भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 3,163 मौतें, जानें पिछले 24 घंटे का हाल

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights देश में 58,802 एक्टिव केस हैं। 39,173 लोग कोविड-19 से अब-तक ठीक हो चुके हैं।एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है। 

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार (19 मई) को एक लाख (1,00,000) के पार चली गई है। देश में कोरोना पॉजिटिव मामले 1,01,139 हो गए हैं। वहीं  मरने वालों की संख्या 3163 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4970 मामले सामने आए हैं और 134 मौतें हुई हैं। देश में 58,802 एक्टिव केस हैं। 39,173 लोग कोविड-19 से अब-तक ठीक हो चुके हैं। एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है। 

जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज? 

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक के डेटा के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 35,058 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद 11,760 मामले गुजरात में, 11,745 मामले तमिलनाडु में, दिल्ली में 10,054, राजस्थान में 5,507, मध्य प्रदेश में 5,236 और उत्तर प्रदेश में 4,605 मामले हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,825, आंध्र प्रदेश में 2,474 और पंजाब में 1,980 हो गए हैं। तेलंगाना में मामले बढ़कर 1,597, बिहार में 1,391, जम्मू-कश्मीर में 1,289, कर्नाटक में 1,246 और हरियाणा में 928 हो गए हैं। ओडिशा में अब तक संक्रमण के 876 मामले जबकि केरल में 630 मामले हैं। झारखंड में कुल 223 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि चंडीगढ़ में 196 लोग संक्रमित हैं।

त्रिपुरा में 167, असम में 107, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 93, हिमाचल प्रदेश में 90 और लद्दाख में 43 मामले हैं। गोवा में कोविड-19 के 38 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 33 मामले सामने आए हैं। पुडुचेरी में 18 जबकि मेघालय में 13 और मणिपुर में सात मामले सामने आए हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नगर हवेली में अब तक एक-एक मामला है। 

भारत में लॉकडाउन-4 लागू, में भी बंद रहेंगे सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, परिवहन को थोड़ी छूट

सोमवार से शुरू हुए लॉकडाउन-4 में केन्द्र और राज्य सरकारों ने तमाम छूट देते हुए कुछ शर्तों के साथ बाजार, टैक्सी, ऑटो और अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण ठप पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट देते हुए देश के तमाम प्राधिकारों ने बाजार खोलने, अंतरराज्यीय परिवहन सेवा बहाल करने और यहां तक कि कुछ राज्यों में नाई की दुकान तथा सैलून आदि खोलने की भी अनुमति दे दी है। 

हालांकि ये छूट निषिद्ध क्षेत्रों में नहीं दी गई है। लॉकडाउन-4 में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल और धार्मिक सहित अन्य प्रकार के आयोजनों पर पाबंदी है और यह कम से कम 31 मई तक जारी रहेगी। 

लॉकडाउन के चौथे चरण में कई रियायतें दी गई हैं, वहीं राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को अधिकार दिया गया है कि वे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तय मानदंडों के आधार पर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी बड़ी-छोटी प्रशासनिक इकाई को रेड, ऑरेंज या ग्रीन जोन घोषित कर सकते हैं। 
 

Web Title: COVID19 cases cross 1 lakh mark cases 101139 in india death toll 3163 all update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे