लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 24 घंटे में 1490 नए मामले आए सामने और हुई 56 की मौत, अब तक हो चुके हैं 24942 लोग संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 18:23 IST

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1490 मामले सामने आए है, जबकि 56 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोनो वायरस के कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 24942 हो गई है।कोरोना वायरस के कारण 779 लोगों की मौत हो चुकी है और 5209 लोग ठीक हुए हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में 1490 मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 24,942 हो गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, "भारत में कोरोनो वायरस के कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 24942 हो गई है, जबकि 779 लोगों की मौत हो चुकी है और 5209 लोग ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 18,953 एक्टिव केस मौजूद है।"

महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में मुंबई व पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 6817 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 301 लोगों की जान जा चुकी है और 957 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात-राजस्थान-दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले गुजरात से सामने आए हैं, जहां अब तक 2815 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 127 लोगों की जान जा चुकी है और 265 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद दिल्ली में 2514 और राजस्थान में 2034 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 53 लोगों की मौत हुई है और 857 ठीक हुए हैं, जबकि राजस्थान में 27 की मौत हुई है और 230 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह