लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड की स्थिति और बिगड़ी; 974 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 22:03 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति और खराब हुई है, जहां शनिवार को 974 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जो एक दिन पहले की तुलना में 128 अधिक मामले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई।

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 846 मामले सामने आए थे। दुर्गापूजा के बाद राज्य में लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15,85,466 हो गई है और संक्रमण के सबसे अधिक 268 नए मामले कोलकाता में सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के कारण 12 और लोगों के मरने से मृतकों की कुल संख्या 19,045 हो गई है।

कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में चार-चार लोगों की मौत हुई है, जबकि नादिया में दो व्यक्ति की और दक्षिण 24 परगना और हुगली में एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos