लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड की स्थिति और बिगड़ी; 974 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 00:27 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति और खराब हुई है, जहां शनिवार को 974 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जो एक दिन पहले की तुलना में 128 अधिक मामले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई।

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 846 मामले सामने आए थे। दुर्गापूजा के बाद राज्य में लगातार चौथे दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,85,466 हो गई है और संक्रमण के सबसे अधिक 268 नए मामले कोलकाता में सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के कारण 12 और लोगों के मरने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर19,045 हो गई है।

कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में चार-चार लोगों की मौत हुई है, जबकि नादिया में दो व्यक्ति की और दक्षिण 24 परगना और हुगली में एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।

राज्य में फिलहाल 7731 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 808 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही अबतक 15,58,690 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.31 फीसद हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में 43,159 नमूनों की जांच की गयी है।

कोविड-19 की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव एच के द्विवेद्वी ने उन जिलों के प्रशासन से कड़े कदम उठाने को कहा जहां दुर्गा पूजा के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?