लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड की स्थिति में सुधार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 01:18 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 जून उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पृथक-वास में रह कर कोविड-19 का इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या 100 से नीचे चली गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के चरम पर पहुंचने के दौरान यह संख्या सात हजार के करीब थी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 176 पर पहुंच गयी है। कोविड-19 को लेकर बनाए गए जिले के निरीक्षण अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आज कोविड-19 के 72 मरीज घर में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं, जबकि एक समय यह संख्या सात हजार तक थी।’’

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 1,478 नये मामले सामने आये थे जबकि सोमवार को केवल आठ नये मामले दर्ज किए गए। दूसरी लहर के दौरान यह सबसे गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में से एक था। जिले में इस महामारी के कारण अब तक 466 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल