लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः सीएम शिवराज ने की घोषणा, 31 मार्च तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, शैक्षणिक सत्र आगामी एक अप्रैल से शुरू

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 5, 2020 17:13 IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण मध्य प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक स्कूल बंद कर दिया है। 31 माई 2021 तक ओपन नहीं होगा। एक अप्रैल 2021 से सत्र शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 1 या 2 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में 'रैडिकल' परिवर्तन लाना है

भोपालः कोरोना के बढ़ते प्रकोप चलते मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र आगामी 1 अप्रैल  से प्रारंभ होगा।

कक्षा1 से 8 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 1 या 2 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में 'रैडिकल' परिवर्तन लाना है जिससे यहां की शिक्षा सर्वोत्तम हो सके। हमें समाज के सक्रिय सहयोग से हर सरकारी स्कूल को श्रेष्ठ बनाना है।

प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए शिक्षाविदों की एक समिति बनाई जाए। देश के अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पद्धति लागू की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक  में निर्देश दिए कि- कोविड के चलते जिस अवधि में निजी विद्यालय बंद रहे हैं, वे उस अवधि की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य शुल्क न लें। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।

यदि अच्छा पढ़ाते हैं तो उसी अतिथि शिक्षक को अगले वर्ष रखें

मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि जो अतिथि शिक्षक अच्छा पढ़ाते हैं उन्हें अगले वर्ष भी उसी विद्यालय में रखा जाए। प्रतिवर्ष मानदेय वृद्धि का भी प्रावधान किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

सुविचारित स्थानांतरण नीति बनाएं

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण की एक सुविचारित नीति बनाएं जिसके तहत कोई विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। जो शिक्षक लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, उन्हें बड़े स्थानों पर तथा प्रारंभ में सभी की पदस्थापना कुछ वर्षों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में की जाए।

1500 विद्यालयों में प्रारंभ होगी केजी 1 एवं केजी 2 कक्षाएं

मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पहले चरण में प्रदेश के 1500 शासकीय विद्यालयों में केजी-01 एवं केजी-02 कक्षाएं प्रारंभ की जाएं। मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि हर शासकीय विद्यालय में नियमित रूप से पालक-शिक्षक संघ की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इन बैठकों में कभी-कभी मंत्रीगण भी उप-स्थित रहे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी