लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड प्रतिबंधों को 30 अगस्त तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:03 IST

Open in App

कोलकाता, 12 अगस्त पश्चिम बंगाल में कोविड-19 पाबंदियों को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है और रात के दौरान लागू प्रतिबंधों में ढील दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। महामारी की दूसरी लहर के दौरान 16 मई को लागू प्रतिबंधों को नियमित अंतराल पर बढ़ाया जा रहा था।

इन प्रतिबंधों की समय सीमा 15 अगस्त को समाप्त हो रही थी। बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बंगाल में कोविड की स्थिति बेहतर है लेकिन तीसरी लहर का खतरा अब भी है। इसी कारणवश हमने लोकल ट्रेनों के परिचालन को बहाल करने की अनुमति नहीं दी है।”

उन्होंने कहा, “हमने कोविड पाबंदियों को और 15 दिन तक के लिए 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि रात में लागू प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने कुछ ढील देने का निर्णय लिया है- जैसे कि रात में पूर्ण लॉकडाउन की अवधि पहले रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक थी जिसे अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है।”

बनर्जी ने कहा कि राज्य को टीके की जरूरत के अनुरूप खुराक नहीं मिल रहीं। उन्होंने कहा, “अगर हमें टीके मिलते तो हम ग्रामीण आबादी को कम से कम एक खुराक दे पाते और फिर हम लोकल ट्रेन बहाल कर सकते थे।”

जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार 73 ऐसे कैदियों को रिहा करेगी जिन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली है।

उन्होंने कहा कि दो अगस्त को हमने उम्र कैद की सजा पाए 63 कैदियों को मानवीय आधार पर समय पूर्व रिहा करने की घोषणा की थी व आज हमने 73 और ऐसे कैदियों की रिहाई का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव