लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन : केरल में सीएसआई के 480 पादरियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:14 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), छह मई केरल में इडुक्की जिले के मन्नार में पिछले महीने एक कार्यक्रम का आयोजन करने और उसमें बड़ी संख्या में भाग लेने को लेकर चर्च ऑफ साउथ इंडिया (सीएसआई) के 480 पादरियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तहसीलदार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। उससे पहले मीडिया में यह खबर आयी थी कि यह कार्यक्रम संक्रामक फैलाने वाला कार्यक्रम साबित हुआ क्योंकि 100 पादरी बीमारी पड़ गये और दो अन्य की मौत हो गयी।

पादरियों के एक वर्ग और आम लोगों ने हाल में सरकार के पास इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में महामारी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को शुरू हुआ था।

उनमें से कुछ ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्च की आलोचना भी की जिसके बाद यह विवादास्पद कार्यक्रम मीडिया में सामने आया।

इस मामले की जांच कर रहे मन्नार के निरीक्षक के आर मनोज ने बताया कि पुलिस कार्यक्रम ब्योरा जुटा है और उसके बाद ही पुलिस कुछ कहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने तहसीलदार के बयान के आधार पर 480 पादरियों एवं चर्च प्रबंधन के विरूद्ध मामला दर्ज किया है । जांच चल रही है और हम इस घटना के बारे में तस्वीरें एवं वीडियो जुटाकर ब्योरा इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट