लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन : केरल में सीएसआई के 480 पादरियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:37 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), छह मई केरल में इडुक्की जिले के मन्नार में पिछले महीने एक कार्यक्रम का आयोजन करने और उसमें बड़ी संख्या में भाग लेने को लेकर चर्च ऑफ साउथ इंडिया (सीएसआई) के 480 पादरियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तहसीलदार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। उससे पहले मीडिया में यह खबर आयी थी कि यह कार्यक्रम संक्रमण फैलाने वाला कार्यक्रम साबित हुआ क्योंकि 100 पादरी बीमारी पड़ गये और दो अन्य की मौत हो गयी।

पादरियों के एक वर्ग और आम लोगों ने हाल में सरकार के पास इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में महामारी प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को शुरू हुआ था।

उनमें से कुछ ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्च की आलोचना भी की जिसके बाद यह विवादास्पद कार्यक्रम मीडिया में सामने आया।

इस मामले की जांच कर रहे मन्नार के निरीक्षक के आर मनोज ने बताया कि पुलिस कार्यक्रम का ब्योरा जुटा रही है और उसके बाद ही पुलिस कुछ कहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने तहसीलदार के बयान के आधार पर 480 पादरियों एवं चर्च प्रबंधन के विरूद्ध मामला दर्ज किया है । जांच चल रही है और हम इस घटना के बारे में तस्वीरें एवं वीडियो जुटाकर ब्योरा इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे