लाइव न्यूज़ :

सोशल डिस्टेंसिंग के कारण नाराज हो गई कोरोना संक्रमित सास, बहू को गले लगाकर बनाया पॉजिटिव 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 3, 2021 20:34 IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस से अपनी बहू को संक्रमित करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसके बाद बहू ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित सास ने बहू को गले लगाकर पॉजिटिव बना दिया। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण बहू से नाराज हो गई सास। बहू ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

कुछ लोगां के लिए कोरोना वायरस बदला लेने का भी हथियार बन गया है। तेलंगाना में कोरोना वायरस से अपनी बहू को संक्रमित करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसके बाद बहू ने अपनी सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

तेलंगाना के नेमालीगुट्टा गांव में एक बुजुर्ग महिला कोरोना से संक्रमित हो गई। जिसके बाद बहू ने सास के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अपने बच्चों को भी उनके पास जाने से रोक दिया। साथ ही कोरोना संक्रमित सास का खाना भी कुछ दूरी पर रखकर उसे उठाने के लिए कहती थी। 

गले लगाकर बनाया कोरोना संक्रमित

सास को बहू का व्यवहार पसंद नहीं आया और उसने इसे अपना अपमान समझा। जिसके बाद उसने बहू को खूब खरी-खोटी सुनाई। बुजुर्ग महिला ने बहू से कहा कि मेरे मरने से तुम्हें सुख मिलेगा? साथ ही सास ने अपनी बहू को गले लगा लिया। जिसके बाद बहू भी कोरोना संक्रमित हो गई। 

सोशल डिस्टेंसिंग से नाराज थी सास

बहू ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट ऑफिशियल्स में सास के खिलाफ शिकायत की है। बहू का आरोप है कि सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखने के कारण सास उससे नाराज हो गई। बहू ने बताया कि सास ने उसे गले लगाया और कोरोना से संक्रमित कर दिया। अधिकारियों ने बहू से कहा है कि वह यदि सास के खिलाफ मुकदमा करना चाहती है तो उसे सारी प्रक्रिया के बारे में बता देंगे। 

संक्रमित होने के बाद पीहर चली गई बहू

बताया जा रहा है कि संक्रमित होने के बाद बहू अपने बच्चों को लेकर तिम्मापुर स्थित अपने मां-बाप के यहां रहने चली गई। महिला का पति करीब सात महीने पहले नौकरी के लिए ओडिशा गया था। वह ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। 

टॅग्स :तेलंगानाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो