लाइव न्यूज़ :

एसपी नेता आजम खान की हालत नाजुक, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 29, 2021 12:01 IST

आजम खान की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है । कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी नेता आजम खान की हालत नाजुक, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हाल ही में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान कोरोना संक्रमित पाए गए थे फिलहाल आजम खान को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की हालत गंभीर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है । उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है । हाल ही में खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । 

एचटी  की खबर के अनुसार, आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्लाह खान ने 30 अप्रैल कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

अस्पताल के अधिकारियों ने 26 मई को कहा कि 30 वर्ष अब्दुल्ला की हालत स्थिर है और अभी भी डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है ।

वहीं सीतापुर जेल के जेलर आर एस यादव ने कहा था कि 72 वर्षीय नेता आजम खान को बुखार और खांसी की शिकायत के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया । यादव ने अपने बयान में कहा की शुरुआत में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया और बाद में नमूने आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए भेजे गए, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

फिलहाल खान अपने बेटे और पत्नी तजीन फातमा के साथ जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य विभिन्न मामलों में पिछले साल फरवरी से जेल में बंद है । पिछले साल दिसंबर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तजीन फातमा को उनके खिलाफ दर्ज सभी 34 मामलों में जमानत दे दी थी । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीआज़म खानकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos