कोरोना वायरस संक्रमणः दुर्ग में बढ़ा लॉकडाउन, 14 से बढ़ाकर अब 19 अप्रैल तक किया, जारी रहेंगी पाबंदियां

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2021 14:28 IST2021-04-13T14:27:37+5:302021-04-13T14:28:48+5:30

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने का फैसला किया था।

covid Lockdown Durg extended for 5 days till 19th April Collector Sarveshwar Bhure coronavirus | कोरोना वायरस संक्रमणः दुर्ग में बढ़ा लॉकडाउन, 14 से बढ़ाकर अब 19 अप्रैल तक किया, जारी रहेंगी पाबंदियां

लॉकडाउन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए।

Highlightsजिले में लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया।शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजार बंद रहे।शहर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस की टीम निगरानी करती रही।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 14 अप्रैल से बढ़ाकर अब 19 अप्रैल तक कर दिया गया है। 

दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले 6 से 14 अप्रैल तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित टॉप टेन जिलों में दुर्ग शामिल है।

दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद यह जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए।

इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। भुरे ने लोगों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में लॉकडाउन और जन सहयोग से कोरोना वायरस की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी धैर्य की जरूरत है जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

कलेक्टर ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि कोरोना के लक्षण उभरते ही जांच कराएं। साथ ही संक्रमण की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार कदम उठाएं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन जारी है। 

Web Title: covid Lockdown Durg extended for 5 days till 19th April Collector Sarveshwar Bhure coronavirus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे