लाइव न्यूज़ :

Covid Cases in India: 552 दिनों से सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में पाए गए 8,306 नए मामले

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2021 12:57 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 8,306 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 8,834 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रॉन के अब तक में 21 मामले दर्जइस समय देश में 98,416 एक्टिव केस हैं

Covid Latest Cases in India: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खतरे के बीज देशभर में पिछले 24 घंटों में 8 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 8,306 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 8,834 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 

552 दिनों से सबसे कम एक्टिव केस

इस समय देश में 98,416 एक्टिव केस हैं जो बीते 552 दिनों से सबसे कम केस हैं। वहीं पूरे देश में कोरोना के टीकाकरण की बात करें तो अबतक 127.93 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

वहीं एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.28% प्रतिशत कम है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट (0.78 प्रतिशत) पिछले 22 दिनों की अपेक्षा 1 फीसदी से कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट (0.94 प्रतिशत) पिछले 63 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। अब तक 64.82 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

ओमीक्रॉन के अब तक में 21 मामले दर्ज

वहीं कोविड 19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले देशभर में बढ रहे हैं। बीते दिन जहां ओमीक्रॉन के 17 मामले दर्ज हुए थे जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं। देश में ओमीक्रॉन का पहला केस कर्नाटक में देखने को मिला जिसके बाद अब दिल्ली समेत 5 राज्यों में नए वैरिएंट के मामले दर्ज हो गए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी