लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः पूरे यूपी में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के मामले कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2021 19:17 IST

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए जाने वाले कोरोना कर्फ्यू को अब समाप्त कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलों के संबंधित अधिकारियों को इस आशय का आदेश भेजा जा चुका है।लॉकडाउन की समाप्ति के बाद कोरोना कर्फ्यू के रूप में रात में पाबंदियां जारी रखी थीं। राज्य में इस वक्त 112 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की स्थिति में लगातार सुधार के मद्देनजर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए जाने वाले 'कोरोना कर्फ्यू' को समाप्त करने का ऐलान किया है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए जाने वाले कोरोना कर्फ्यू को अब समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को इस आशय का आदेश भेजा जा चुका है।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन की समाप्ति के बाद कोरोना कर्फ्यू के रूप में रात में पाबंदियां जारी रखी थीं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। राज्य में इस वक्त 112 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16 लाख 87 हजार 48 मरीज इस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं