लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पर 9 राज्यों संग की बैठक, सर्दी में ज्यादा सावधानी अपनाने और जन जागरूकता की सलाह

By एसके गुप्ता | Updated: November 9, 2020 20:09 IST

दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथों को नियमित रूप से धोने के जनादोलन से राज्यों के लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। देश में सोमवार को कोरोना के 45,903 नए केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा मरीज देश के 10 राज्यों से ही आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में नए मरीजों की संख्या केरल और महाराष्ट्र से ज्यादा है। ठीक होने वाले लोगों की संख्या 92.56 फीसदी है। अब तक 79,17,373 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।राज्यों से अपील की गई है कि वह अपने यहां आईएलआई और सिरी टेस्ट जरूर करें।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने सोमवार को 9 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर कोरोना के हालातों की जानकारी ली।

उन्होंने राज्यों से सर्दी के मौसम में विशेष अहतियात बरतने और कोरोना पर लोगों को जागरूक करने की अपील की। इसमें दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथों को नियमित रूप से धोने के जनादोलन से राज्यों के लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। देश में सोमवार को कोरोना के 45,903 नए केस सामने आए हैं।

हालांकि, कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज देश के 10 राज्यों से ही आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में नए मरीजों की संख्या केरल और महाराष्ट्र से ज्यादा है। अच्छी बात ये है कि देश में संक्रमित कोरोना रोगियों की दर गिरकर 7.19 फीसदी और ठीक होने वाले लोगों की संख्या 92.56 फीसदी है। अब तक 79,17,373 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन सोमवार को आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन राज्यों में कोरोना की स्थिति का अपडेट लिया। राज्यों से अपील की गई है कि वह अपने यहां आईएलआई और सिरी टेस्ट जरूर करें।

सर्दियों में ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की पॉलिसी पर ज्यादा फोकस करें। वैक्सीन के बारे में उन्होंने राज्यों से कहा कि स्वदेशी वैक्सीन निर्माण करने के साथ अन्य देशों में तैयार हो रही वैक्सीन पर भी सरकार की बराबर नजर बनी हुई है। 

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,903 नए केस सामने आए हैं और कुल केसों की संख्या बढ़कर 85,53,657 लाख हो गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 490 लोगों की मौत हुई है। देश में अबतक 1,26,611 लाख लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में सर्वाधिक 7,745 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र और केरल इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया