लाइव न्यूज़ :

'कश्मीर में आंकड़ों के मुकाबले कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं कोविड-19 से', डॉक्टर्स एसोसिएशन का दावा

By भाषा | Updated: July 16, 2020 00:36 IST

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर निसार उल हसन ने कहा, ‘‘कश्मीर में कोविड-19 से होने वाली कई मौतों की सूचना नहीं दी जाती।’’ हसन ने कहा कि कोरोनो वायरस के लक्षणों वाले कई लोग इससे जुड़े कलंक और परिवार के सदस्यों को पृथकवास में भेजे जाने के डर से खुद का परीक्षण नहीं करवाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से जितनी मौत के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, असल में उसकी संख्या उससे कहीं ज्यादा है: एसोसिएशन एसोसिएशन ने दावा किया है कि कोविड-19 से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा वास्तविकता से कम है

श्रीनगर: डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने बुधवार को दावा किया कि घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण से जितनी मौत के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, असल में उसकी संख्या उससे कहीं ज्यादा है। एसोसिएशन ने दावा किया है कि कोविड-19 से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा वास्तविकता से कम है और सही मौतों की सिर्फ झलक दिखाता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर निसार उल हसन ने कहा, ‘‘कश्मीर में कोविड-19 से होने वाली कई मौतों की सूचना नहीं दी जाती।’’ हसन ने कहा कि कोरोनो वायरस के लक्षणों वाले कई लोग इससे जुड़े कलंक और परिवार के सदस्यों को पृथकवास में भेजे जाने के डर से खुद का परीक्षण नहीं करवाते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘सामाजिक कलंक लोगों को अपनी बीमारी छुपाने पर मजबूर कर रहा है और उन्हें इलाज से दूर रख रहा है।’’ हसन ने कहा कि लोगों में इस बात का भी डर है कि अगर उनकी मौत कोविड-19 से हुई तो उनका सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार भी नहीं होगा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसके कारण लोग चुपचाप घर में ही मरना पसंद कर रहे हैं।’’ हसन ने कहा कि एक दिक्कत यह भी है कि लोगों को अब भी लग रहा है कि कोरोना वायरस मनगढ़ंत है और ऐसा कोई खतरा नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं