लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण एसडीजी के तहत एजेंडा 2030 को हासिल करने के लिए धन की कमी हुई है: तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर शीर्ष राजनयिक टी एस तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा कि कोविड महामारी के कारण सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के तहत एजेंडा 2030 को हासिल करने के लिए धन की कमी हुई है और चुनौती यह है कि इसकी गति को बरकरार रखने के लिए लगातार वित्त पोषण सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा कि महामारी ने बेशक कई मोर्चों पर दशकों की विकासात्मक प्रगति को बाधित किया है, जिससे अरबों लोग गरीबी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि महामारी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बड़ा मानवीय और आर्थिक संकट पैदा किया है और विशेष रूप से अधिक कमजोर देशों के लिए संकट अधिक है।

तिरुमूर्ति ने एसडीजी शिखर सम्मेलन, 2021 को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, '' महामारी के कारण इस दशक की कार्रवाई के लिए एजेंडा 2030 को प्राप्त करने के वास्ते उपलब्ध धन में कमी आई है और इसे अधिक मानवीय आवश्यकताओं की तरफ मोड़ दिया है।''

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस कमी की पूर्ति किसी अन्य स्रोत के जरिए नहीं की गई है इसलिए एजेंडा 2030 की गति को बनाए रखना एक चुनौती है ताकि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।

तिरुमूर्ति ने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न स्रोतों से कोष की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे