लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने मोदी और योगी सरकार पर किया हमला, कहा- ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प-तड़प कर मर गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2021 17:25 IST

संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष की लखनऊ के एक अस्पताल में हाल में कोविड-19 से मृत्यु हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरदोई जिले के गोपामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों के मारे जाने का दावा किया है।अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। अखबार की कटिंग को उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया था।

हरदोईः देश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं होने के केंद्र सरकार के संसद में दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच हरदोई जिले के गोपामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिछले रविवार को स्थानीय पत्रकार आनंद मिश्रा की फेसबुक वॉल पर लिखा "आपने सच बोला है। मैं आपसे सहमत हूं। ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मर गए। विधायक राजकुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता।"

संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष की लखनऊ के एक अस्पताल में हाल में कोविड-19 से मृत्यु हुई थी। अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है। दरअसल, पत्रकार मिश्रा ने कुछ विधायकों के वे पत्र अखबार में छापे थे जिनमें उनके क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र हुआ था।

उसी अखबार की कटिंग को उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया था। उसी पोस्ट पर जाकर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वह टिप्पणी की। जब विधायक श्याम प्रकाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी सिर्फ उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं बल्कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में उत्पन्न स्थिति के बारे में लिखी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन