लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड कर्फ्यू 30 जुलाई तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:25 IST

Open in App

अमरावती, 21 जुलाई आंध्र प्रदेश में कोविड-19 कर्फ्यू 30 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने बुधवार को एक आदेश में कहा, "कोविड-19 की स्थिति की गहन समीक्षा के बाद और संक्रमितों की संख्या में गिरावट को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने कर्फ्यू 30 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है जो रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू है।"

उन्होंने कहा कि गैर-कर्फ्यू अवधि के दौरान यानि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा (पांच से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होने को रोकने वाला प्रवाधान) लगायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिना मास्क लगाये किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति देने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों पर 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, "यदि किसी बाजार या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में कोई उल्लंघन होता है, तो उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर ऐसे प्रतिष्ठान एक या दो दिन के लिए बंद कर दिए जाएंगे। निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के विभिन्न प्रवाधानों और आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन