लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 15,981 नए केस, 166 लोगों की हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2021 10:32 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 15,981  कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 17,861 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 166 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे देशभर के कुल मामलों में से 8867 नए मामले सिर्फ केरल राज्य केकेरल में 67 लोगों की कोरोना से मौत

Covid Latest Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 से 166 लोगों की जान गई है। जबकि 17 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 15,981  कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 17,861 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 166 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

97 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में 3,40,53,573 कोरोना के कुल मामले आए हैं। इनमें सक्रिय मामले 2,01,632 हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,33,99,961 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,51,980 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 97,23,77,045  लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटे मे 8,36,118 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.59 प्रतिशत कम है। वहीं कोरोना की साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 1.44 प्रतिशत है, जो पिछले 113 दिनों की अपेक्षा 3 फीसदी से कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 1.73 प्रतिशत है, जोकि पिछले 47 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अब तक 58.98 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में रिकवरी रेट 98.08 प्रतिशत है जो मार्च 2020 से सबसे अधिक है।

केरल में 67 लोगों की कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 15,981 मामलों में से 8867 नए मामले सिर्फ केरल राज्य के हैं। वहीं कुल 166 मौतों के आकड़ों में से 67 लोगों की मौत भी इसी राज्य में हुई है। केरल में कोरोना का कहर जारी है, चिंता की बात ये है कि आने वाले त्योहारी सीजन में कहीं यह आंकड़ा फिर से न बढ़ जाए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां