लाइव न्यूज़ :

कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू किया जाए, तीन हफ्ते पहले की योजना तैयार करें: केंद्र

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी कि कोविड के उपयुक्त व्यवहार को कड़ाई से लागू करें जिसमें आवाजाही पर पाबंदियां एवं बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध हो। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि कोविड-19 पर योजना बनाते समय अगले तीन हफ्ते के लिए पहले से उपाय किए जाएं और जांच में तेजी लाई जाए तथा अस्पताल के ढांचे को उन्नत किया जाए।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये उपाय सुझाए गए हैं। कोविड-19 की स्थिति और उसके उपाय के लिए समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव भी शामिल हुए।

बयान में बताया गया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पाल, डीएचआार के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव भी मौजूद थे। इसमें सभी केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे।

बयान के मुताबिक, बैठक में केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई कि रैपिड एंटीजन जांच के साथ आरटी-पीसीआर जांच में भी तेजी लाई जाए।

इसमें क्लीनिकल प्रबंधन की तुरंत समीक्षा की अनुशंसा की गई, साथ ही जांच में तेजी लाने और अस्पताल के ढांचे को उन्नत करने का भी परामर्श दिया गया।

भल्ला ने पूरे देश में कोविड-19 के मामलों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का भी जिक्र किया।

बयान में बताया गया कि भारत में एक जनवरी को कोविड-19 के 20 हजार मामले सामने आए थे जो 15 अप्रैल तक बढ़कर करीब दस गुना (दो लाख से अधिक मामले) हो गए।

इसमें कहा गया कि पिछले 11 दिनों में नए मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। नौ अप्रैल को जहां संक्रमितों के 1.31 लाख मामले आए वहीं 20 अप्रैल को बढ़कर ये 2.73 लाख हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर