लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड लगवा चुके लोगों को खुशखबरी, 9 यूरोपीय देशों ने यात्रा की अनुमति दी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2021 16:31 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ टेड्रोस अधनोम घेब्रसेयस ने सितंबर तक प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 टीकाकरण करने की बृहस्पतिवार को अपील की।

Open in App
ठळक मुद्दे टीके तक पहुंच में अत्यधिक असमानता महामारी को दो तरफा तूल दे रही है।कुछ देश टीकाकरण में काफी आगे निकल गये हैं।70 प्रतिशत आबादी का टीकारकण करने के लिए वैश्विक प्रयास किये जाने की अपील की।

नई दिल्लीः यूरोप के नौ देशों ने ऐसे लोगों को अपने यहां यात्रा करने की अनुमति दी है जिन्होंने कोविड रोधी टीका कोविशील्ड लगवाया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, यूनान, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन ने कोविशील्ड टीका लगवाने वाले लोगों को अपने यहां की यात्रा करने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि शेंगेन देश होने के नाते स्विट्जरलैंड ने भी कोविशील्ड को स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि एस्टोनिया ने पुष्टि की है कि वह भारतीयों के यहां की यात्रा पर आने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत सभी टीकों को मान्यता देगा। इससे पहले भारत ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से कहा था कि कोविशील्ड तथा कोवैक्सीन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें।

यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी (ईएमए) द्वारा अधिकृत टीके लगवाये

यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र रूपरेखा ‘‘ग्रीन पास’’ बृहस्पतिवार से प्रभाव में आएगी जिसके तहत कोविड-19 महामारी के दौरान स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति होगी। इस रूपरेखा के तहत उन लोगों को ईयू के अंदर यात्रा पाबंदियों से छूट होगी जिन्होंने यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी (ईएमए) द्वारा अधिकृत टीके लगवाये हैं।

सदस्य देशों की यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगे

अलग-अलग सदस्य राष्ट्रों को उन टीकों को स्वीकार करने की स्वतंत्रता है जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर या विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अधिकृत किया गया है। भारत में आशंका रही है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगवाने वाले लोग यूरोपीय संघ की ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत उसके सदस्य देशों की यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगे।

ईयू के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के पास कोविशील्ड जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अधिकृत टीकों को स्वीकार करने और डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र पाने का विकल्प होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, जोसफ बोरेल फोंटेलेस के साथ बैठक के दौरान कोविशील्ड को ईयू के डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र योजना में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। इटली में जी20 की शिखरवार्ता से इतर यह बैठक हुई थी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग